June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भारत सरकार की कोविड-19 के अनुपालन हेतु कहां हुई बैठक,कौन-कौन थे बैठक में मौजूद,जानने के लिए पढ़ें

रुद्रपुर।
कोरोना महामारी के बाद प्रदेश में हो रही अनलॉक प्रक्रिया के साथ साथ कोविड-19 गाईड लाइन का पालन व सावधानी बरतने के उद्देश्य को लेकर आज एसडीएम, सीओ व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

बाज़ार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, दुकानों के आगे गोल घेरे बनाकर उचित दूरी बनाये जाने आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान देवभूमि व्यापार मण्डल नगराध्यक्ष विकास शर्मा ने भी एहतियातन अपने विचार रखे, जिस पर सहमति भी बनी।
उन्होंने बाजार आ रहे लोगों से सावधानी बरतने, कोविड गाइडलाइन का पालन करने, मुँह पर मास्क लगाने, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने करने के साथ ही व्यापारियों से भी कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ सिटी अमित कुमार, पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष केवल बत्रा, डॉ प्रियंका बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।