June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

2022 के रण में चौबट्टाखाल सीट से भाजपा से दिग्गज महाराज व कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह होंगे आमने-सामने

2022 के रण में चौबट्टाखाल सीट से भाजपा से दिग्गज महाराज व कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह होंगे आमने-सामने
——————————————————————-
उत्तराखंड सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर लगभग सभी दलों ने अपने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं,कुछ सीटों पर रह गये हैं उसकी घोषणा भी जल्दी हो जायेगी।





उत्तराखंड में कुछ सीटों पर दिलचस्प मुकाबला मुख्य प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस व भाजपा के दिग्गजों के बीच होने से चुनाव रोमांचक हो सकता है।
कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं सतपाल महाराज के खिलाफ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत चुनाव लड़ सकते हैं।





पार्टी की ओर से जारी इस सूची के अनुसार, गोदियाल को पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पहले भी इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। प्रीतम सिंह को उनकी वर्तमान सीट चकराता से ही उम्मीदवार बनाया गया है। कुछ महीने पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी करने वाले पूर्व मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है। उनके पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल से टिकट मिला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन को हरिद्वार जिले की मैंगलोर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वर्तमान में वह इस सीट से विधायक हैं। पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम शामिल नहीं है, हालांकि उनके चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।





वहीं सूत्रों का कहना है कि राज्य की शेष 17 विधानसभा सीटों के लिए भी कांग्रेस कुछ दिनों के भीतर उम्मीदवार घोषित करेगी।
उत्तराखंड राज्य की सभी 70 सीटों के लिए 14 फ़रवरी के दिन मतदान होगा व 10 मार्च को परिणाम घोषित हो जायेंगे।
देखने वाली बात होगी कि इस बार भाजपा एक बार कांग्रेस,एक बार भाजपा वाले मिथक को झूठलायेगी या फिर कांग्रेस उत्तराखंड में अपनी खोई हुई साख को वापस पाकर अपना परचम लहरायेगी।