June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री धामी ने एसएस संधू को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया,जल्द करेंगे कार्य भार ग्रहण

उत्तराखंड राज्य को कल नये मुखिया के रूप में पुष्कर सिंह धामी जी मिले,वहीं आज राज्य को मुख्य सचिव ओमप्रकाश की जगह नया मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू मिले।
मुख्यमंत्री बनते ही पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की नौकरशाही में सबसे बड़ा बदलाव कर दिया है। मुख्य सचिव  ओमप्रकाश की जगह वरिष्ठ आईपीएस सुखबीर सिंह संधू को मुख्य सचिव बनाया गया है। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आग्रह पर केंद्र ने सुखबीर सिंह संधू को उत्तराखंड राज्य के लिए रिलीव किया है।
सूत्रों के अनुसार नये मुख्य सचिव जल्दी ही अपना कार्य भार ग्रहण करेंगे।