May 21, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तराखण्ड ने खोया अपना एक और लाल,पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट पहुंचा

रूद्रप्रयाग।
देवभूमि उत्तराखंड ने युद्ध के समय व कई बार सामान्य ऑपरेशनों में अपने सैकड़ो जाबांजों को खोया है।
इसी कडी में अब रूद्रप्रयाग के फलई गांव निवासी 35 असम रायफल में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह शिलांग में तैनात थे। देर शाम को शहीद का पार्थिव शव सेना के हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। कल पैतृक घाट पर शहीद कुलदीप भंडारी की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सेना के जवान किसी ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए। फलई के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा का कहना है कि घटना के बारे में शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली थी। लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई। दरसअल देर शाम तक सेना के हेलीकॉप्टर से शहीद के पार्थिव शव को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाने की बात कही गई। हवलदार कुलदीप भंडारी पिछले कुछ समय से शिलांग में तैनात थे। बेटे के शहीद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुलदीप सिंह भंडारी डेढ़ माह पहले छुट्टी पर घर आए थे। वह अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
शहीद की खबर सुनकर जहां एक लोग गमगीन हैं,वहीं दूसरी ओर लोगों को अपने लाल पर गर्व भी है।