September 16, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तराखंड क्रांति दल(यूकेडी)ने किया देवस्थानम बोर्ड का विरोध

उत्तराखंड क्रांति दल ने किया देवस्थानम बोर्ड का विरोध

—————————————————————————————–
आज कर्णप्रयाग विधानसभा में उत्तराखंड क्रांति दल(यूकेडी)की बैठक में देवस्थानम बोर्ड का विरोध प्रस्ताव पारित हुआ और पूरे चमोली जनपद में इसके विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक जिला अध्यक्ष-अरुण शाह की अध्यक्षता में हुई। *अरुण शाह* ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड हमारी आस्था से खिलवाड़ है।
बैठक के बाद कर्णप्रयाग बाजार में एक रैली निकाली गयी जिसमें महिलाशक्ति भी शामिल हुई। *यूकेडी नेता उमेश खण्डूड़ी* ने कहा कि पहाड़ों में धार्मिक अतिक्रमण अब सहन नहीं होगा और देवस्थानम बोर्ड को हटाना ही होगा। ये हमारे हक हकूकों की लड़ाई है और हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ असहनीय है।
रैली में चमोली जनपद के
वरिष्ठ नेता कस्बी लाल शाह ,महिपाल सिंह फरसाण ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत , जिला कोषाध्यक्ष भगत सिंह कुंवर , जिला संगठन मंत्री दिगंबर सिंह , कर्णप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष विनोद नेगी, युवा मोर्चा- जिला अध्यक्ष आकाश पुजारी जी , जिला महामंत्री दीपक कुमेडी ,युवा जिला मंत्री कुंवर सिंह दानू ,
ग्राम सभा अध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी ,
ग्राम सभा उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।