June 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

राष्ट्रीय खेलों में उत्‍तराखंड ने रचा इतिहास, 25वें से 7वें नंबर पर बनाई जगह

संकल्प से शिखर तक। सरकार की इस थीम को राज्य के खिलाड़ियों से साकार कर दिया है। वर्ष 2023 में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में 25वें स्थान पर रहने वाले उत्तराखंड ने घरेलू मैदान पर जबदरस्त वापसी की। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 22 स्वर्ण समेत कुल 97 पदक अर्जित कर न केवल इतिहास रचा, बल्कि पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया। इससे भी बड़ी उपलब्धि ये है कि उत्तराखंड ने गत वर्ष की टाप पांच में रहने वाले केरल, मणिपुर, दिल्ली, गोवा जैसे बड़े राज्यों को पछाड़ दिया।

इंफ्रास्ट्रक्चर व खेल मैदानों को सरकार ने सुधारा
बात पदक तालिका की करें तो वर्ष 2015 में केरला में हुए 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड दो स्वर्ण, पांच रतन व 12 कांस्य के संग 23वें स्थान पर रहा। वर्ष 2022 में गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में एक स्वर्ण, आठ रजत व नौ कांस्य के संग उत्तराखंड 26वें स्थान पर रहा था। वर्ष 2023 में गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में तीन स्वर्ण, सात रजत व 14 कांस्य पदक के साथ उत्तराखंड 25वें पायदान पर रहा। मगर इस बार पदक तालिका में उत्तराखंड सातवें स्थान पर आ गया।

महाराष्ट्र के पछाड़कर आगे निकली एसएससीबी
गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र की टीम 80 स्वर्ण, 69 रजत, 79 कांस्य समेत कुल 228 पदकों के संग पहले स्थान पर रही थी। जबकि सर्विसेज की टीम 126 पदकों के संग दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार 13 फरवरी तक एसएससीबी ने 65 स्वर्ण के संग पहले स्थान पर दबदबा कायम रखा है। महाराष्ट्र 48 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर रही।