उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं-खंडूरी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।भाजपा नेता तथा पूर्व राज्यमंत्री विवेकानंद खंडूरी ने कहा कि कल ही धामी सरकार ने अनुपूरक बजट 2025-26 पेश किया। बजट में विकास कार्याें के लिए पूंजीगत मद में 3163.02 करोड़ का प्रावधान किया गया।
यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है।

बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सतत विकास, समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में संकल्प है।
यह अनुपूरक बजट नए उत्तराखण्ड की दिशा में एक और मजबूत कदम है।
Share this post
