May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने रायवाला में ढोल दमाऊ, नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया

ऋषिकेश।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नेपाली फार्म तिराहे एवं रायवाला में ढोल दमाऊ, नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं ने अपार जोश एवं उमंग के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का स्वागत किया l
श्री अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय विचारधारा से ओतप्रोत भारतीय जनता पार्टी ने आम जनमानस से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की है जिसके कारण लोगों में भारी उत्साह है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने आमजन के लिए जो योजनाएं प्रारंभ की है उसका लाभ सीधे आम व्यक्ति को मिल रहा हैl श्री अग्रवाल ने कहा है कि अनुच्छेद 370 को हटाना, श्री राम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण को लेकर लंबे समय से हो रहे प्रयास को पूर्ण करना तथा तीन तलाक जैसे मुद्दों का निस्तारण कर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रहित में कार्य किया है l


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल अरुण मित्तल, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष दिनेश सती, वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, चंद्र मोहन पोखरियाल, सोवन कैंतूरा, शिव कुमार गौतम, शरद प्रसाद , सतपाल सैनी, सुंदरी कंडवाल, नवीन चमोली, संजीव चौहान, सुरेंद्र सुमन, रमेश शर्मा, सुमित पवार, कविता शाह, अरुण बडौनी, राजकुमार भारती, मनोरमा देवी, विजय जुगलान, राजेश जुगलान, नीलम चमोली, शमा पवार, बबीता, कमल कुमार,आरती दुबे , रजनी बिष्ट,राजवीर रावत, जितेंद्र पोखरियाल आदि सहित जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पार्षद गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।