May 8, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

ये बंधन तो कोरोना का बंधन है,27 तक बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू

ये बंधन तो कोरोना का बंधन है,27 तक बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू
———————————————————————-
हालांकि राज्य में कोविड-19 के कारण होने वाले संक्रमण की दर दिनोंदिन घटती जा रही है,लेकिन उत्तराखंड सरकार इसमें फिलहाल ढील देने अथवा किसी भी प्रकार से जोखिम मोल नहीं लेना चाहिए रही है।
राज्य में कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह आगे अर्थात 27 जुलाई तक बढ़ाया जा सकता है,आज सोमवार को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी होने वाली एसओपी से सारी स्थितयां स्पष्ट हो जायेगी।
शादी समारोह व शव यात्रा में 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति रहने व ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था पूर्ववत रहने की पूरी की पूरी संभावना है।
कोचिंग संस्थान 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेंगी।
सभी प्रकार की सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां बंद रहने की भी संभावना है।