क्विक रिस्पांस-राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में तैनात अधिकारी कर्मचारी आपदा की स्थिति पर नजर बनाये रखें-सीएम धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टी से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन श्री एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share this post
