August 22, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

वैज्ञानिक सोच और नवाचार से नई पीढ़ी गढ़ रही देश का भविष्य : उमेश शर्मा ‘काऊ’

रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’ ने आज देहरादून के डिफेंस कालोनी स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, में आयोजित इंटर-स्कूल साइंस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय परिवार ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’ का जोरदार स्वागत किया।


इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए रायपुर विधायक ने कहा कि डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के कारण एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

शहर की भीड़भाड़ से दूर शांत एवं सकारात्मक वातावरण में स्थित विद्यालय विद्यार्थियों के अध्ययन, चिंतन और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत अनुकूल है।


कहा विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, प्रयोगधर्मिता और नवाचार को देखकर प्रसन्नता हुई।

उन्होंने कहा ऐसे आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं होते, बल्कि बच्चों में जिज्ञासा जगाने, समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने, नई कल्पनाओं को आकार देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।


रायपुर विधायक ने कहा कि आज के यही जिज्ञासु और प्रतिभाशाली विद्यार्थी कल नए भारत के वैज्ञानिक, नवाचारी और राष्ट्र निर्माता बनेंगे। हमारा दायित्व है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं।


उन्होंने कहा कि इंटर-स्कूल साइंस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यार्थियों को मैं अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

और आशा करता हूं कि आप सभी अपनी प्रतिभा, मेहनत और नवाचार के माध्यम से विद्यालय, परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय परिवार ने क्षेत्रीय विधायक का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद,विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।