गोकुल बिष्ट
रूद्रपुर।
शिव अरोड़ा को विजयी बनाना है-राज परगाई
—————————————————————
भारतीय जनता पार्टी उधम सिंह नगर जिले के जिला सह संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी राज सिंह परगाई ने कहा कि भाजपा रुद्रपुर के सभी कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है शिव अरोड़ा को भारी मतों से विजयी बनाना।
रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा को भारी मतों से विजय होंगे,यह हमारा अटल विश्वास है।उन्होंने कहा कि 2017 में उनके जिलाध्यक्ष रहते ऊधम सिंह नगर के विधानसभाओ की सभी सीटें भाजपा की झोली में आई।उसमें शिव अरोड़ा का बहुत बड़ा योगदान रहा , उन्होंने कहा कि शिव अरोड़ा को टिकट देने के निर्णय से एक बात शाबित हो गयी है कि भाजपा संगठन में मेहनत करने वालों को परिणाम अच्छा मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार पुनः रुद्रपुर से भाजपा का ही विधायक बनने जा रहा है, जिससे रुद्रपुर के विकास को और अधिक बल मिलेगा, क्योंकि लंबे समय तक जनता की हर दहलीज व हर घर घूमने के बाद शिव अरोड़ा जी जान गये हैं कि रुद्रपुर की जनता को किन किन मूलभूत समस्याओं की जरूरत है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व रुद्रपुर की आम जनता से अनुरोध किया कि शिव अरोड़ा जी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर पुनः भाजपा की सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
इससे पहले राज सिंह परगाई ने भाजपा संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों में रहकर दल की निस्वार्थ सेवा की है व जनता के अनेकों कार्य करवाकर अपनी छवि स्थापित की है।