June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सरकार द्वारा सभी महापुरूषों की जयंतियों को मनाया जा रहा है ,सरकारी तौर पर-रेखा आर्या

*दुनिया को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया’संत रविदास ने-रेखा आर्या*

*सरकार द्वारा सभी महापुरूषों की जयंतियों को मनाया जा रहा है ,सरकारी तौर पर-रेखा आर्या*

 

देहरादून।
संत शिरोमणी रविदास की जयंती के अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, सेलाकुई स्थित कार्यक्रम में पहुंची। जहां कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया गया तो वहीं मंत्री द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनके माल्यार्पण किया गया। बता दे कि संत शिरोमणी गुरू श्री रविदास जी महाराज जी के 646 वे शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर अटक फार्म तेलपुरा, राजा रोड, देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री रविदास जी महाराज जी संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत रहे हैं जिन्होंने लोगों को ज्ञान की प्राप्ति कराई। संत शिरोमणी गुरू रविदास मध्य युगीन भारत के महान समाज सुधारक थे, उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और बुराईयों को दूर करते हुए सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा सभी महापुरूषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है,जोकि इन महापुरूषों को सच्चा नमन है। इस अवसर पर आयोजक श्री सुरेंद्र चौधरी, श्री धर्मेंद्र गौतम, श्री राममूर्ति, श्री उमेश कुमार, श्री संजय जी एवं हजारों भक्तगण उपस्थित रहे।