June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

लमगड़ा महाविद्यालय भवन के लिए 404.74 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य सरकार का धन्यवाद-कपकोटी

 

गणेश सिंह रावल

लमगड़ा।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह कपकोटी ने कहा किलमगड़ा के समस्त क्षेत्रवासियों व छात्र -छात्राओं को ढेर सारी बधाइयाँ शुभकामनाएं,। जिस घड़ी का लंबे समय से हम सभी को बेसब्री से इंतज़ार था , आखिर आज भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड सरकार ने लमगड़ा में महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 404.74 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। जी हां अब बहुत जल्दी ही लमगड़ा महाविद्यालय को अपना भवन मिल जाएगा,।
इससे पहले महाविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर यहाँ के बड़े बड़े नेताओं नें झूठी घोषणाएं की लेकिन भवन निर्माण का सपना अधूरा ही रह गया था जिसे आज भाजपा सरकार ने पूरा किया है,। सभी क्षेत्रवासियों व युवा साथियों नें ऐसी सरकार को धन्यवाद करना चाहिए।
लमगड़ा में उच्च शिक्षा की बात की जाए तो जब से यहाँ महाविद्यालय में कक्षाएं शुरू की गयी थी लगातार महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
बहुत मुश्किल हालातों में पठन-पाठन का कार्य चल रहा था।

क्षेत्रवासियों ने कई कई बार  इसके लिए ज्ञापन दिया काफी संघर्ष किया आज क्षेत्रवासियों का  संघर्ष सफल हुआ।