October 22, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 कोविड-19 की फर्जी टेस्टिंग प्रकरण में सीएम धामी का सख्त एक्शन दो अधिकारी किये गये निलम्बित

*हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन*

*दो अधिकारी किये गये निलम्बित*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई कङी कार्रवाई*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में दो अधिकारियों को निलम्बित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कङी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की प्राप्त आख्या दिनांक 16.08.2021 के क्रम में सम्बन्धित फर्मों के साथ गठजोड़ व राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अनुशासनहीनता व बरती गयी लापरवाही के सम्बन्ध में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। डा० अर्जुन सिंह सेंगर, तत्कालीन मेला अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार व डा० एन०के० त्यागी, तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार को निलंबित किया गया है।

साथ ही हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में सम्बन्धित फर्मों के विरुद्ध यथाप्रक्रिया विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत गठित एस०आई०टी० के माध्यम से कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद- हरिद्वार को निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं।

Share this post

More stories