May 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पशुपालकों को चैक वितरित किए,पशुपालकों ने भट्ट का आभार प्रकट किया

चमोली।गढ़वाल मंडल भ्रमण पर निकले राज्य सभा सांसद तथा उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने आज जनपद चमोली के ग्राम गौणा सीमान्तर्गत बड़ी संख्या में मृत बकरियों के पालकों राकेश सिंह ग्राम गौणा,मदन लाल,ग्राम ब्यारा,त्रिलोक सिंह एवं दिनेश कुमार को पीपलकोटी में अनुग्रह राशि के चैक वितरित किए।

पशुपालकों ने भाजपा सांसद का आभार प्रकट कर उन्हें धन्यवाद दिया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल,पूर्व जिलाध्यक्ष डी सी बी गजेन्द्र सिंह रावत, जिला महामंत्री विनोद कनवासी,पीपलकोटी मण्डल अध्यक्ष दीपक पन्त,अतुल शाह एवं रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह रावत सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।