September 16, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

व्यापारियों के लिए वैक्सीनेशन कैम्प शुरू किया,कहां और किसने किया,जानने के लिए पढ़े

बिरेंद्र सिंह कपकोटी

 

रूद्रपुर। देवभूमि व्यापार मण्डल के सहयोग से मुख्य बाजार के व्यापारियों के लिए आज वैक्सीनेशन कैम्प शुरू किया गया। महाराजा रंजीत सिंह पार्क में लगाये गये इस कैम्प का उदघाटन देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान देवभूमि व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि व्यापारियों की सुविधा के लिए यह कैम्प लगाया गया है। जब तक व्यापारियों का टीकाकरण पूरा नहीं होता तब तक यह कैंप जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के अलावा अन्य लोग भी इस कैम्प का लाभ उठा सकते हैं। कैम्प में कोविशील्ड के साथ ही कोवैक्सीन की भी दूसरी डोज लगाई जा रही है। विकास शर्मा ने व्यापारियों व अन्य लोगों से इस कैम्प का लाभ उठाने का आहवान किया। शर्मा ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। वैक्सीन ही इससे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड में शत प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अभियान चला रही है। दिसम्बर तक प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण कर लिया जायेगा। वहीं जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों की सुविधा के लिए टीकाकरण कैंप लगाने की जरूरत कई दिनों से महसूस की जा रही थी। जिसे देखते हुए यह कैंप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सभी को खुद आगे आकर टीकाकरण कराने की जरूरत है। इस दौरान राहुल सरीन ,आदित्य आहूजा, दीपा जोशी, हरजीत राठी, सोनू, दिनेश, मोहन, सुरेश, विशाल आदि मौजूद थे।