शर्मनाक।मामी से दुष्कर्म के आरोपी भांजे पर केस दर्ज,पति भी दे रहा भांजे का साथ
शर्मनाक।मामी से दुष्कर्म के आरोपी भांजे पर केस दर्ज
————————————————————-
देहरादून।
एक महिला ने अपने पति के भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
दुष्कर्म पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी आपबीती पति को बताई तो वह भी अपने दुष्कर्मी भांजे का पक्ष लेने लगा और उल्टे महिला पर ही झूठे आरोप लगाए।
राजपुर थाना पुलिस ने पति और उसके भांजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर लिया है।
राजपुर थाना एसओ मोहन सिंह ने बताया कि महिला का कहना था कि उसके पति का भांजा घर में ही रहता है पति गार्ड की नौकरी करता है।
उसकी रात में ड्यूटी रहती है उसका फायदा उठा कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया ।
इस बात को जब उसने पति को बताया तो उसने महिला को डांटा और भांजे को बेकसूर बताने लगा उसने महिला पर झूठे और अश्लील आरोप लगाए।
