July 21, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हरेला पर्व पर “सेवा संकल्प फाउंडेशन” का हरित अभियान जारी, जनभागीदारी से हो रहा वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रणी तथा प्रसिद्ध “सेवा संकल्प फाउंडेशन” द्वारा जनसहभागिता के साथ लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर शुरू किया गया वृक्षारोपण एवं पौधारोपण अभियान खटीमा क्षेत्र में निरंतर जारी है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।


सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था “सेवा संकल्प फाउंडेशन” की ट्रस्टी गीता पुष्कर धामी ने बताया कि प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ फाउंडेशन प्रदेशभर में अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। हरेला पर्व के अवसर पर चलाया जा रहा यह अभियान प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।