May 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

दुखद।वीरभूमि उत्तराखंड ने खोया अपना एक और जवान,गमगीन हुई देवभूमि

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।देवभूमि उत्तराखंड को वीरभूमि भी कहा गया है।
यहां के वीर सपूत मां भारती पर समय समय पर अपने प्राणों की बाजी लगाने से तनिक भी पीछे नहीं रहते हैं।
देवभूमि के एक और वीर पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के उडियारी गांव निवासी आईटीबीपी जवान संतोष सिंह महरा का निधन हो गया है।
इस वीर जवान की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक वह 31 दिसंबर को असोम में वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका इलाज मोहनबाड़ी असोम में चल रहा था। 9वीं बटालियन आईटीबीपी में तैनात संतोष सिंह पुत्र गंगा सिंह महरा डिब्रूगढ़ असोम में तैनात थे। 31 दिसंबर को वह वाहन से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक हुई वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चार जनवरी की सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी मनीषा, डेढ़ वर्ष का बेटा, बुजुर्ग माता-पिता और छोटा भाई हैं। निधन की खबर सुनने के बाद से पूरा परिवार बेसुध पड़ा है। जवान की पार्थिव देह आज शुक्रवार को लाई जाएगी। रामगंगा घाट में सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की जाएगी। जवान के निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक फकीर राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, सहित अनेकों जन प्रतिनिधियों ने देवभूमि के इस वीर लाडले के निधन पर अपनी अपनी ओर से दुख प्रकट किया है।