May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल”निशंक” का केन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व इस्तीफा

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल”निशंक”ने इस्तीफा दे दिया है,शायद उनकी अस्वस्थता के कारण उनसे केन्द्रीय कैबिनेट से इस्तीफा लिया गया है।
“निशंक” आज कैबिनेट विस्तार से पहले ही मोदी कैबिनेट से हटा दिए गए हैं। बता दें कि हाल में ही निशंक की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें जारी थी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एमओएस देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। हालांकि, यह सभी जानकारी सूत्रों के हवाले से है। माना जा रहा है कि कई और मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है।
बताते चलें कि कल ही वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अलावा सदानंद गौड़ा को भी इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि कई बैठकों के बाद आज शाम मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है।