October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में जल्द होगा, रोवर्स रेंजर तथा रेडक्रास सोसाइटी का गठन

डाॅ0 देव कृष्ण थपलियाल *राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में जल्द होगा, रोवर्स रेंजर तथा रेडक्रास सोसाइटी का गठन*

*पैठाणी* । छात्र/छात्राओ के लिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ महाविद्यालय का ध्यान छात्र के बहुमुखी विकास पर केंद्रित रहा है । राठ जैसे अत्यंत पिछड़े क्षेत्र में उच्च शिक्षा की अलख जगाने का काम इस महाविद्यालय के द्वारा गत 20 सालों से निरंतर किया जा रहा है । अपितु सामाजिक क्षेत्र में व्याप्त तमाम विसंगतियों के खिलाफ भी महाविद्यालय सदैव से सक्रिया भूमिका निभाता रहा है । राठ क्षेत्र में सदियों से चली आ रही बलि प्रथा के उन्मूलन में कालेज के छात्र/छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा रहा है राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्कालीन प्रभारी श्री राम सिंह नेगी के नेतृत्व में स्वयं सेवी छात्र/छात्राओ के दल ने जन जागरूकता अभियान चलाया । सम्प्रति नशा बंदी के खिलाफ लोगो को जागरूक किया जा रहा है ।

इसी सन्दर्भ में आज प्राचार्य कक्ष में बैठक कर महाविद्यालय में रेंजर रोवर व रेडक्रास सोसाइटी के गठन की सहमति दी गईं,जिसका उद्देश्य छात्र/छात्राओ को समाज व अपने आसपास के परिवेश के प्रति और अधिक संवेदनशील बन सके है । प्राचार्य डॉ0 जीतेन्द्र कुमार नेगी ने बताया की रेंजर्स रोवर और रेडक्रास सोसाइटी के गठन के पीछे भी यही छात्र में वे सभी गुण स्थापित हो सकें वह विपरीत परिस्थियों में भी धैर्य बनाये रखे वह अपने आत्मविश्वास को बनाये रखे । डॉ0 जितेंद्र कुमार नेगी ने कहा की उत्तराखंड की कमजोर पारिस्थितिकी के चलते यहाँ प्राकृतिक आपदाएं आती रहतीं है जिससे काफी जनधन हानि होती है ऐसे मौको पर युवा आगे आ कर बचाव कार्य में सहयोग कर सकेगा ।
बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ0 देव कृष्ण थपलियाल, प्राध्यापक डॉ0 अखिलेश कुमार ,डॉ0 दुर्गेश नंदनी,डॉ0 लक्ष्मी नौटियाल मौजूद रहे ।

Share this post

More stories