October 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सूचना कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर रंजीत,महामंत्री पद पर भट्ट,उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत विजयी घोषित

देहरादून।
उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून के चुनाव में रंजीत,सुरेश तथा प्रशांत ने बाज़ी मार ली है।


चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून, निर्वाचन 2024 मतगणना के पश्चात कुल 3 पदों पर मतदान परिणाम पूर्ण हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुदियाल विजयी घोषित हुए हैं, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत को विजयी घोषित किया गया है, महामंत्री पद पर सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया है।

कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर विजय कुमार, संगठन मंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

इस चुनाव को सकुशल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु अरुण कुमार, वरिष्ठ सहायक एवं आरती गुणवंत बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

Share this post

More stories