September 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ का दृढ़ संकल्प, प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक और बड़ी पहल

रायपुर फील्ड फायरिंग रेंज के पास प्राकृतिक झरने के सौंदर्यीकरण को सैन्य प्राधिकरण की मंजूरी, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा क्षेत्र
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रकृति संरक्षण, पर्यटन विकास और स्थानीय सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप रायपुर फील्ड फायरिंग रेंज (RFFR) के समीप स्थित प्राकृतिक झरने के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को स्थानीय सैन्य प्राधिकरण की मंजूरी मिल गई है।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ लंबे समय से क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा के संरक्षण एवं उसे जनहित और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रायपुर फील्ड फायरिंग रेंज के पास राज्य सरकार की भूमि पर स्थित प्राकृतिक झरने के सौंदर्यीकरण को लेकर पहल की, जिसके परिणामस्वरूप अब इस दिशा में कार्य आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।


विधायक की परिकल्पना है कि प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए झरने एवं आसपास के क्षेत्र का सुनियोजित सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। इससे क्षेत्र में आने वाले लोगों को प्राकृतिक वातावरण से जुड़ने का अवसर मिलेगा और यह स्थान भविष्य में एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकता है।
उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रकृति और विकास के बीच संतुलन स्थापित करना है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए उन्हें जनोपयोगी एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
इस पहल से रायपुर विधानसभा में प्रकृति, पर्यटन और विकास के समन्वय का एक नया मॉडल सामने आने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर भी इस पहल को क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share this post

More stories