July 1, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

स्वास्थ्य संवाद एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया रक्तदान के महत्व पर जागरूक

देहरादून के मथुरावाला रोड स्थित अमोलाज रेस्टोरेंट में आयोजित स्वास्थ्य संवाद एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने रक्तदान की महत्ता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध होना उसके जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित हो सकता है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित, सरल और मानवीय सेवा का सर्वोच्च माध्यम है।

प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।


उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। विशेष रूप से युवाओं को आगे आकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।


कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।