तीरथ सिंह रावत के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’
देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने आज भाजपा महानगर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का दीर्घ राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि तीरथ सिंह रावत के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं अनुभव से भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा तथा जनसेवा के संकल्प को नई गति मिलेगी।

उन्होंने तीरथ सिंह रावत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, दायित्वधारी ज्योति गैरोला सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
