स्व. हरि सिंह कुल्हान की स्मृति में आयोजित भण्डारे में पहुंचे रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’
देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ आज आमवाला, तपोवन स्थित दूधाधारी काली माँ मंदिर में स्वर्गीय श्री हरि सिंह कुल्हान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारे में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया तथा स्वर्गीय कुल्हान जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने स्वर्गीय हरि सिंह कुल्हान के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा और जनकल्याण को सदैव प्राथमिकता दी। उनके आदर्श एवं विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विधायक ने भारतीय संस्कृति में भण्डारे की परंपरा और उसके सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय हरि सिंह कुल्हान जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
