मन की बात’ में रायपुर विधानसभा पूरे उत्तराखंड में नंबर-1, विधायक उमेश शर्मा “काऊ” ने जताया आभार
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 136वें संस्करण में रायपुर विधानसभा ने पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा “काऊ” ने क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
विधायक उमेश शर्मा”काऊ” ने कहा कि यह उपलब्धि रायपुर की जागरूक जनता, समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के प्रति लोगों की गहरी आस्था एवं सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड में रायपुर विधानसभा का प्रथम स्थान प्राप्त करना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने सभी नागरिकों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का यही सहयोग और विश्वास रायपुर को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता रहेगा।
विधायक ने अंत में सभी से इसी उत्साह और जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि रायपुर विधानसभा विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी।
