July 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मिले भाजपा ओबीसी मोर्चा पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान कोश्यारी ने श्री रावत का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रदीप रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।


भगत सिंह कोश्यारी ने ईश्वर से प्रदीप रावत के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।