October 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

खेलने से शरीर और मन रहता है स्वस्थ-रेखा आर्या

*प्रथम नार्थ वैली फुटबॉल कप-2023 के समापन कार्यक्रम में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला*

*खेलने से शरीर और मन रहता है स्वस्थ-रेखा आर्या*

 

*देहरादून*: आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या पवेलियन ग्राउंड पहुंची जहां वह एवरेस्ट स्टार समूह द्वारा आयोजित प्रथम नार्थ वैली फुटबॉल कप-2023 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुई।यह टूर्नामेंट 16 मार्च से शुरू हुआ जिसका कि आज समापन हुआ,इस दौरान आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों ने प्रतिभाग किया।आज का फाइनल मुकाबला सिटी यंग और कैंट फोर्ट के बीच खेला गया जिसमें सिटी यंग की टीम विजयी रही। खेल मंत्री ने कहा कि दोनो ही टीमों ने टीम भावना के साथ खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार खेल दिखाया।साथ ही खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री ने सम्मानित करने के साथ सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल विभाग खिलाड़ियो की प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।सरकार और खेल विभाग ने खिलाड़ियो के लिए कई सारी योजनाए चलाई हैं जिससे कि आने वाले समय मे खिलाड़ियो को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनकर तैयार होगा जिसमें प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेल के क्षेत्र में एक क्रांति लाई है, कहा कि उनके मार्गदर्शन में जारी *खेलो इंडिया* की योजना भविष्य में निःसंदेह शानदार परिणाम देगी और साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्य में खेल के क्षेत्र में खेलों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इससे राज्य में खेलों के प्रति युवाओं में एक नई जागरूकता पैदा हुई है।

इस अवसर पर एवरेस्ट स्टार समूह के चैयरमेन नितेन्द्र सिंह बोरा,संयुक्त निदेशक खेल एस.के.शार्की,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित गणमान्य अतिथि व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Share this post

More stories