August 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न,संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल की मासिक बैठक रविवार को ब्रह्म निवास, अजबपुर कलां में आयोजित की गई। बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं विस्तार देने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन देश का सबसे सशक्त और अनुशासित संगठन है। आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी के सामूहिक प्रयासों से ही पार्टी निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित जनसंपर्क बनाए रखने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का भी आह्वान किया।


बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।