October 11, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

केदारनाथ में बाढ़ सुरक्षा और विकास कार्यों को लेकर विधायक आशा नौटियाल सक्रिय, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संग की समीक्षा

केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सुभाष चंद्र से मुलाकात कर उनसे केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विकास एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, बाढ़ एवं भू-कटाव से प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी समाधान, नदी तट सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों में और अधिक तेजी लाने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार केदारनाथ विधानसभा सहित पूरे प्रदेश के संतुलित एवं सतत विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Share this post