October 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल सहित विभिन्न नगर पालिका अध्यक्षों ने मुलाक़ात की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल सहित विभिन्न नगर पालिका अध्यक्षों ने मुलाक़ात की |

इस अवसर पर उक्त स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया | मुख्यमंत्री ने उन्हें इस विषय पर हर संभव उचित सहायता का आश्वासन दिया |

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका डोईवाला श्री नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका चमोली श्री संदीप रावत, अध्यक्ष नगर पालिका हरबर्टपुर श्रीमती नीरू देवी, अध्यक्ष नगर पालिका मसूरी श्रीमती मीरा सकलानी आदि मौजूद रहे|

Share this post

More stories