June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हिन्दू वाहिनी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जंगे आजादी के परवानों के जीवन से सीख लेने का किया आह्वान

बिरेन्द्र सिंह कपकोटी

रूद्रपुर।
हिन्दू युवा वाहिनी रुद्रपर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया।मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भुवन सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से जंगे आजादी के परवानों के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।
कहा कि स्वतंत्रता को पाने के लिए अनेकों यातनाएं व कठिनाइयां हमारे पूर्वजों ने उठाई हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष विनय भदोरिया ने संगठन को मजबूत और राष्ट्र कार्य के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कुलदीप खुराना ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर राजेश यादव प्रदेश मंत्री सुनील सेमवाल नगर उपाध्यक्ष, विनोद सैनी , नगर प्रवक्ता राम अवतार , नगर मंत्री संजय ठाकुर नगर मंत्री आकाश शर्मा ,इसमें अमित सक्सेना सोनू मोनू रोहित,देवेंद्र सिंह भट्टी आदि थे।