June 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तराखंड का दिल्ली जितना बजट हो तो हम 400 यूनिट बिजली फ्री देंगे-हरीश रावत

उत्तराखंड का दिल्ली जितना बजट हो तो हम 400 यूनिट बिजली फ्री देंगे-हरीश रावत
———————————————————————–
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केजरीवाल के 300 यूनिट फ्री देने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का बतौर मुख्यमंत्री यह तीसरा टर्म है,लेकिन वहां पर अभी भी 200 यूनिट बिजली ही फ्री दी जा रही है,200 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने पर वहां इसका पूरा दाम वसूला जाता है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यदि उत्तराखंड का बजट भी दिल्ली प्रदेश के जितना हो तो हम 200 नहीं बल्कि पूरे 400 यूनिट बिजली फ्री देंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य के संसाधनों के मद्देनजर हमारा वादा है कि सत्ता में आने के वर्ष 100 यूनिट व दूसरे वर्ष 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे।