June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पति ने जहर खाकर तो पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान,8 माह पूर्व हुआ था प्रेम विवाह

पति ने जहर खाकर तो पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान,8 माह पूर्व हुआ था प्रेम विवाह
——————————————————————
उधमसिंह नगर।
8 माह पहले दोनों के घरवाले राजी न होने के कारण गुपचुप प्रेम विवाह के बंधन में बंधे पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली।
युवक ने मंगलवार की शाम जहर खा लिया था जिससे देर रात उसकी मौत हो गई।
गुस्साए परिजनों ने युवती के घर के आगे सड़क पर मृतक युवक का शव रखकर हंगामा किया। बुधवार की सुबह युवती का शव भी एक पेड़ के फंदे से लटका मिला।
बैकुंठपुर नंबर 1 गांव निवासी विप्लव मंडल उम्र 22 वर्ष पुत्र सपन पॉलिटेक्निक की पढ़ाई अधूरी छोड़कर रुद्रपुर सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करने लगा था।इसी गांव की युवती दीपा उम्र 21 वर्ष पुत्री सुरंजन विश्वास रुद्रपुर में रहकर दिनेशपुर कि एक निजी कालेज से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी। दोनों के बीच प्रेम हुआ तो बात शादी तक आ पहुंची।
परिजनों के राजी न होने पर करीब 8 माह पहले दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी और रुद्रपुर में ही दूसरे गांव में रहने लगे थे।