May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने की मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट,मुख्य सचिव डाॅ0 संधू ने कहा राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर

मुख्य सचिव श्री एस.एस. संधू से मंगलवार को सचिवालय में पुलिस विभाग के समस्त उच्चाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव श्री संधू ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में अपराध एवं कानून व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को पब्लिक डीलिंग के स्तर पर people friendly होना चाहिए, ताकि लोग पुलिस के पास अपनी समस्याएं लेकर आने में न हिचकिचाएं।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।