June 14, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हल्द्वानी की डॉक्टर रेनू शरण व काजल खत्री को मिला”आदित्य बुलेटिन”न्यूज पोर्टल कोरोना वारियर्स सम्मान

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

हल्द्वानी।
हल्द्वानी की डॉक्टर रेनू शरण व काजल खत्री को मिला”आदित्य बुलेटिन”न्यूज पोर्टल कोरोना वारियर्स सम्मान
———————————————————————–

केशर जन कल्याण समिति (रजि०) व “आदित्य बुलेटिन” न्यूज पोर्टल के द्वारा शहर के दो समाज सेविकाओं रेनू शरण व काजल खत्री को कोरोना वारियर्स का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
कोरोना महामारी में डॉक्टर रेनू शरण को जरूरतमंद लोगों को मास्क सैनिटाइजर ,खाद्य सामग्री , कपड़े व अन्य सामग्री निःशुल्क देने, महामारी से पीड़ित परेशान लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान निकालने व
समाजसेविका काजल खत्री को सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर भागेदारी रखने, जिन्होंने कोरोना महामारी में भी जरूरतमंद लोगों की मदद की के लिये उन्हें यह सम्मान दिया गया।

 


समिति के सदस्य विरेन्द्र सिंह कपकोटी ने बताया कि अभी तक”केशर जन कल्याण समिति” व “आदित्य बुलेटिन” न्यूज पोर्टल राज्य के विभिन्न भागों से 100 से भी अधिक लोगों को कोरोना वारियर्स सम्मान व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर चुका है।
केशर जन कल्याण समिति (रजि०) व “आदित्य बुलेटिन” न्यूज पोर्टल के द्वारा रेनू व काजल को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं भी दी गयी हैं।