भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का बालावाला में भव्य स्वागत
बद्री केदार सहयोग समिति के समारोह में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
देहरादून। बद्री केदार सहयोग समिति के तत्वावधान में बालावाला, देहरादून में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का गर्मजोशी एवं भावभीने अंदाज में अभिनंदन किया गया।
बालावाला में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का स्वागत करते समिति पदाधिकारी, भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी।
नई जिम्मेदारी पर तीरथ सिंह रावत को दी बधाई
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज उपस्थिति रही। उन्होंने तीरथ सिंह रावत को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संगठन और जनसेवा के संकल्प को मिलेगी नई मजबूती
समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने तीरथ सिंह रावत को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण, राजनीतिक अनुभव और जनसेवा की भावना के साथ तीरथ सिंह रावत निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने भाजपा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

समारोह की अध्यक्षता बद्री केदार सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजपाल सिंह रावत ने की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री सुभाष बड़थ्वाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
