Recent Posts

May 26, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

ऋषिकेश में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

ऋषिकेश स्थित व्यापार सभा में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान ऋषिकेश से चौथी बार विजयी हुए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रंग लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी गई।





इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल का शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर बधाई दी गई वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ नागरिकों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार जितना सौभाग्य की बात है इस जीत में उन्हें प्रत्येक बुजुर्ग व्यक्ति का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वह सदैव बुजुर्गों का दिल से सम्मान करते हैं।



विधानसभा अध्यक्ष ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व संपूर्ण जनता एवं समाज के लिए मंगलमय हो। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि अब चुनाव समाप्त हो चुके हैं जिसमें जीत एवं हार एक विषय है लेकिन अब हमें सभी मतभेदों एवं मन भेदों को छोड़कर एकजुट होकर क्षेत्र के विकास एवं समाज की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक डीडी तिवारी, अध्यक्ष ब्रह्म कुमार, महासचिव नरेश भारद्वाज, डॉ एस डी उनियाल, एम्स में कार्डियोलॉजी के एचओडी डॉ वरुण, ट्रामा सेंटर के एचडी डा मधुर उनियाल, सर्जन डॉ हरिओम प्रसाद, डॉ विनीता पुरी, डॉ रितु प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, सचिव नरेश गर्ग, संरक्षक सत्येंद्र शर्मा, संजय शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित थे।