June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पुलिस कर्मियों को दें ग्रेड पे,पुलिस का “मिशन हौंसला”रहा सफल-यूकेडी

पुलिस कर्मियों को दें ग्रेड पे,पुलिस का “मिशन हौंसला”रहा सफल-यूकेडी
————————————————————————–
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने पुलिस द्वारा संचालित “मिशन हौंसला”को सफल बताते हुए उनके ग्रेड पे की पैरवी की।
पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन इस प्रकार से है।
सेवा में
पुलिस महानिदेशक,उत्तराखंड।
महोदय,
अपने शहर हल्द्वानी में उत्तराखंड क्रांति दल के हम सभी पदाधिकारी और कार्यकरता तहे दिल से आपका स्वागत करते हुए आपके द्वारा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड का पदभार ग्रहण करने के बाद से “खाकी में इंसान” की तर्ज और अपनी छवी के अनुरूप पुलिस और जनता के बीच सौंदर्य बढाने के प्रयासों के अलावा कोरोना महामारी के काल में “मिशन हौसला” जैसे अभियान चलाकर आम जनता की सहायता करने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की हम सराहना करते है और सादर आभार प्रकट करते है।


श्रीमान आपके विभाग में नींव के रुप में कार्य कर रहे कॉन्स्टेबलों को 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत पूर्व में 4600/= ग्रेड पे प्रदान किया जाता रहा है, परन्तु इस बार महंगाई और समय बढने के बाद भी उनके ग्रेड पे में कमी की जा रही है जो उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ अन्याय है, इसलिए उत्तराखंड क्रांति दल आपसे मांग करता है कि 20 साल की सेवा पूर्ण करने वाले सभी कॉन्स्टेबलों को नियमानुसार पूर्व की भांति 4600/= ग्रेड पे दिया जाए।