May 21, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

करवाचौध पर महिलाओं के लिए निशुल्क मेंहगी आयोजन, 350 से ज्यादा महिलाओं ने लगवाई मेंहदी,कहां,जानने के लिए पढ़े

*आप विधानसभा प्रभारी डिंपल ने करवाचौध पर महिलाओं के लिए निशुल्क मेंहगी आयोजन, 350 से ज्यादा महिलाओं ने लगवाई मेंहदी – आप*

*भविष्य में भी महिलाओं के लिए करेंगे ऐसे आयोजन,ताकि गरीब महिलाओं को भी मिल सके लाभ – डिंपल सिंह,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष*

करवाचौथ के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए आज ,आम आदमी पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं राजपुर विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह द्वारा निशुल्क मेंहदी प्रोग्राम का आयोजन डी एल रोड चौक पर किया गया, आप द्वारा आयोजित इस शिविर में लगभग 350 से ज्यादा महिलाओं ने पहुंचकर निशुल्क मेंहदी लगवाई। इस दौरान गरीब परिवार की भी कई महिलाएं यहां निशुल्क मेहंदी लगवाने पहुंची।

आप नेत्री डिपंल सिंह द्वारा आयोजित इस प्रोग्राम में कई महिलाएं दूर दूर से पहुंची थी जिन्होंने इस शिविर में मनपसंद मेहंदी निशुल्क लगवाई और आप नेत्री को इस आयोजन के लिए बधाई दी।

इस मौके पर डिंपल सिंह ने बताया कि करवाचौथ का पावन पर्व पूरे भारत वर्ष में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर मनाती हैं। इस व्रत का महत्व महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी खास रहता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से कई लोगों से मुलाकात होने के साथ ही इस पवित्र पर्व में उन्होंने अपना छोटा सा योगदान देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आगे भी वो इस तरह के आयोजन महिलाओं के लिए करती रहेंगी ताकि गरीब महिलाओं को अन्य आयोजनों का लाभ मिल सके।

डिपंल सिंह के साथ सीमा कश्यप, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा,चरण सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष,डॉक्टर वैभव विधानसभा सचिव,झरना माथुर जिला उपाध्यक्ष आदि मौजूद थे।