पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र जुगरान ने की घर वापसी,भाजपा को होगा फायदा
रविन्द्र जुगरान ने की घर वापसी,भाजपा को होगा फायदा
——————————————–
भाजपा छोड़कर आप में गये पूर्व राज्य मंत्री को आप पार्टी की राजनीति रास नहीं आई,और उन्होंने आज विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में घर वापसी कर ली है।
आज एक होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका भाजपा का पटका पहनाकर घर वापसी पर मोहर लगा दी।
रविन्द्र जुगरान जिस तरह से राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण को लेकर बार बार सीएम पुष्कर सिंह धामी से बातें करने के साथ साथ उनसे मिल रहे थे,तो उसी समय से ये कयासबाजी होने लगी थी कि क्या वे घर वापसी करेंगे।
Share this post
