June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन,कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,पूरी खबर पढ़े

कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन,कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि ——————————————————————-
हरिद्वार से कांग्रेस के पूर्व विधायक अम्बरीश कुुमार का निधन हो गया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सहित उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि अम्बरीश कुमार राज्य के बड़े नेता थे।
पिछले चुनाव में उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा वोट लिए थे।

वह जमीनी स्तर पर हरिद्वार और राज्य की जनता से जुड़े हुए थे। सेवा भाव उनके मन में कूट-कूट कर भरा था। उनके निधन से हरिद्वार ने कमजोर वर्ग का एक मुखर प्रवक्ता और कांग्रेस ने व उत्तराखंड राज्य ने अपना एक बहुत ही लोकप्रिय और जमीनी दिग्गज नेता खो दिया है।
मैं दल की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।