May 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

दून के अधिवक्ताओ के चैम्बर निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा रकबा *0.7401* हेक्टेयर अधिवक्ताओं के चैम्बरों के लिय न्यायिक विभाग को आवंटित कर दी गयी,खुशी में बार अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

दून के अधिवक्ताओ के चैम्बर निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा रकबा *0.7401* हेक्टेयर अधिवक्ताओं के चैम्बरों के लिय न्यायिक विभाग को आवंटित कर दी गयी है।
बहुप्रतीक्षित भूमि आवंटन से प्रसन्न होकर बार एसोसिएशन देहरादून ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कबिना मंत्री गणेश जोशी,सचिव राजस्व सचिव कुर्वे,देहरादून नगर निगम के महौपार सुनील उनियाल गामा,दून की जिलाधिकारी सोनिका,एस डी एम सदर सहित सभी सबंधित अधिकारियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।

  1. भूमि आवंटन से उत्साहित देहरादून बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बार एसोसिएशन भवन के समीप आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
    सभी सदस्यों ने एक स्वर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल शर्मा”चीनी”,सचिव एसोसिएशन राजवीर सिंह बिष्ट व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीगणों को धन्यवाद दिया।