September 15, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व में आये बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की।

उन्होंने विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के व्यापक हित में इस पूरे मामले के जल्द समाधान के प्रयास किए जायेंगें।