May 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मुख्यमंत्री से मिला किसानों का प्रतिनिधिमण्डल

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी समास्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित हल निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का परीक्षण कराकर समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, सचिव श्री रंजीत सिन्हा, श्री चन्द्रेश यादव आदि उपस्थित थे।