June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

डाॅ0रावत ने भरा अपना नामांकन,कहा फिर बनेगी हमारी सरकार(पूरी जानकारी के लिए पढ़ें)

श्रीनगर गढ़वाल।

डाॅ0रावत ने भरा अपना नामांकन,कहा फिर बनेगी हमारी सरकार
————————————————————————
उत्तराखंड राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व अपने अन्य समर्थकों के साथ आज सूबे के उच्च शिक्षा, सहकारिता, स्वास्थ्य, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपनी परम्परागत सीट श्रीनगर से नामांकन किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद
डॉ0 रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में अनेक विकास कार्य किये और जनता इस बार भी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज जिला मुख्यालय में अपनी परम्परागत सीट श्रीनगर से नामांकन किया।





नामांकन के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ0 रावत ने कहा कि भाजपा ने विगत 5 वर्षों में राज्य का निरंतर विकास किया। भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर इस बार जनता अपनी मुहर लगायेगी और राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बना कर इतिहास रचेगी। डाॅ0 रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड विकास कार्य हुये हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, की समस्याओं को दूर किया गया। चटाई मुक्त अभियान चला कर प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट कालेजों में फर्नीचर उपलब्ध किये। क्षेत्र में अनेकों नये महाविद्यालय खोल गये। श्रीनगर बेस अस्पताल को मैंने आधुनिक मशीनें उपलब्ध करा कर सुविधा युक्त बनाया। सभी प्राथमिक अस्पतालों में ए0एन0एम0 से लेकर चिकित्सकों की तैनाती कर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया। श्रीकोट में विश्वस्तरीय खेल मैदान बना कर यहां के युवाओं के सपनों को पूरा किया। डॉ रावत ने कहा कि जितना काम उन्होंने पिछले 5 वर्षों में किया उतना काम आज तक कोई नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर की जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को पूरा करने और क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनायेगी,ऐसा मुझे पूरा विश्वास भी है और पूरा भरोंसा भी।