June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पूर्व दबंग विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नगीना पहुंचने पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत

नगीना।उत्तराखंड से चार बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नगीना आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

दोपहर स्टेशन रोड नगीना पर उत्तराखंड के भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के नगीना आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर एवं नगीना की प्रसिद्ध काष्ठकला कला द्वारा निर्मित स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया ।

कुंवर प्रणव चैंपियन ने अपनी बातों से कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने का कार्य किया इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई ,कृष्ण बलदेव सिंह,रोहित रवि,अमित गुप्ता,अरुण शर्मा, लवी मित्तल, महावीर सैनी, सचिन शर्मा, विशाल अग्रवाल, शिव शंकर सक्सेना, गोपाल शर्मा,कयूम राइन सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित रहे।