August 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

डोईवाला के बमेत, मातसी और केमट पहुंचे मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह पंवार, ग्रामीणों से की विकास कार्यों पर चर्चा

डोईवाला। मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह पंवार ने रविवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बमेत, मातसी एवं केमट क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की।


धीरेन्द्र पंवार ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जाएगी।


इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र रावत, उप प्रधान जयराज रावत, सर्वेश रावत, मनोज रावत एवं अतुल पुंडीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


क्षेत्रवासियों ने श्री पंवार का आत्मीय स्वागत करते हुए विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया।

श्री पंवार ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।